आज का नक्षत्र

जयपुर,भारत : 08 नवंबर 2025

चंद्रमा 27 नक्षत्रों से होकर गुजरता है और प्रत्येक नक्षत्र जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है। यहाँ आप सभी नक्षत्रों का महत्व और उनके प्रभाव जान सकते हैं।

हर शहर के पंचांग मान अलग-अलग हो सकते हैं।

नक्षत्र
प्रारंभ: 03:27 am, 07-Nov-25
समाप्त : 10:02 pm 08,Nov 25
प्रारंभ: 10:02 pm 08, Nov 25

समाप्त: 08:04 pm 09, Nov 25

✨ आज का नक्षत्र

अपना शहर और तारीख़ चुनकर आज का नक्षत्र और उसका महत्व जानें।

 

नक्षत्र प्रश्नोत्तर

प्र.1. नक्षत्र क्या होते हैं?
उत्तर: नक्षत्र 27 तारामंडल हैं जिनके आधार पर वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा की स्थिति देखी जाती है। हर नक्षत्र का अपना स्वामी ग्रह, गुण और प्रभाव होता है।

प्र.2. कुल कितने नक्षत्र होते हैं?
उत्तर: कुल 27 नक्षत्र माने जाते हैं (अभिजीत नक्षत्र को 28वां माना जाता है)।

प्र.3. किसी व्यक्ति का नक्षत्र कैसे पता करें?
उत्तर: जन्म तिथि, समय और स्थान के आधार पर चंद्रमा की स्थिति निकालकर नक्षत्र पता किया जाता है।

प्र.4. नक्षत्र का जीवन पर क्या प्रभाव होता है?
उत्तर: नक्षत्र व्यक्ति के स्वभाव, करियर, रिश्ते, स्वास्थ्य और भाग्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं।

प्र.5. शुभ और अशुभ नक्षत्र कौन से हैं?
उत्तर: शुभ नक्षत्र: रोहिणी, मृगशिरा, उत्तराषाढ़ा, रेवती इत्यादि। अशुभ नक्षत्र: अश्विनी में यात्रा, मूल में जन्म, भरणी में विवाह आदि को अशुभ माना जाता है (स्थिति अनुसार बदलता है)।

प्र.6. विवाह के लिए कौन से नक्षत्र उत्तम हैं?
उत्तर: विवाह हेतु रोहिणी, मृगशिरा, उत्तर फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, उत्तराषाढ़ा और रेवती नक्षत्र उत्तम माने जाते हैं।

प्र.7. बच्चे का नाम नक्षत्र से कैसे रखा जाता है?
उत्तर: हर नक्षत्र के लिए अक्षर तय हैं (जैसे अश्विनी → “चू, चे, चो, ला”)। जन्म नक्षत्र के अक्षर से नाम रखने को शुभ माना जाता है।

प्र.8. नक्षत्र दोष क्या होता है?
उत्तर: कुछ नक्षत्र विशेष कार्यों के लिए अशुभ माने जाते हैं, जैसे मूल नक्षत्र में जन्म को "मूल दोष" कहा जाता है। इसका शांति पाठ किया जाता है।

प्र.9. यात्रा के लिए कौन से नक्षत्र शुभ होते हैं?
उत्तर: अश्विनी, पुष्य, हस्त, अनुराधा, रेवती आदि यात्रा के लिए शुभ माने जाते हैं।

प्र.10. क्या नक्षत्र का असर हर किसी पर अलग होता है?
उत्तर: हाँ, नक्षत्र का प्रभाव चंद्र राशि, लग्न, दशा और गोचर की स्थिति पर निर्भर करता है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

आगामी त्यौहार

 पंचमी श्राद्ध
11, सितंबर 2025
पंचमी श्राद्ध
 महा भरणी
11, सितंबर 2025
महा भरणी
 मासिक कार्तिगाई
12, सितंबर 2025
मासिक कार्तिगाई

© https://www.nakshatra.appAll Rights Reserved.