Default
Warm
Nature

श्री कृष्ण - मोरी लागी लगन मनमोहन से

krishna-radha
मोरी लागी लगन मनमोहन से मोरी लागी लगन मनमोहन से छोड़ घर-बार, ब्रज धाम आई बैठी मोरे नैनों से… ओ, मोरे नैनों से निंदिया चुराई जिसने मैं तो नैना उसी से लगाए बैठी मोरी लागी लगन… कारो कन्हैया सो काजल लगाई के गालों पे “गोविंद”, “गोविंद” लिखाई के कारो कन्हैया सो काजल लगाई के गालों पे “गोविंद”, “गोविंद” लिखाई के गोकुल की गलियों में गोपाल ढूँढूँ मैं बावरी, अपनी सुद-बुद गँवाई के मिल जाए रास-बिहारी, मैं जाऊँ वारी-वारी कह दूँ नटखट से बात जिया की सारी बात समझेगो… बात समझेगो मेरी बिहारी कभी ये सरत मैं खुद ही से लगाए बैठी ऐसी लागी लगन मनमोहन से छोड़ घर-बार, ब्रज धाम आई बैठी जो हो सो हो, अब ना जाऊँ पलट के बैठी हूँ कान्हा की राहों में डट के जो हो सो हो, अब ना जाऊँ पलट के बैठी हूँ कान्हा की राहों में डट के जब तक ना मुखड़ा दिखाए सलोना काटूँगी चक्कर यूँ ही वंशीवट के उस मोर, मुकुट वाले से, गोविंदा से, ग्वाले से मन बाँध के रखना है उस मतवाले से जाने आ जाए… जाने आ जाए कब चाँद वो सामने भोर से ही मैं खुद को सजाए बैठी मोरी लागी लगन मनमोहन से छोड़ घर-बार, ब्रज धाम आई बैठी मोरे नैनों से… ओ, मोरे नैनों से निंदिया चुराई जिसने मैं तो नैना उसी से लगाए बैठी हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा, हरे-हरे हरे रामा, हरे रामा, रामा-रामा, हरे-हरे हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा, हरे-हरे हरे रामा, हरे रामा, रामा-रामा, हरे-हरे
Disclaimer: The accuracy or reliability of any information/content/calculations contained in this article is not guaranteed. This information has been collected from various mediums/astrologers/almanac/sermons/beliefs/religious scriptures and presented to you. Our aim is only to provide information, its users should consider it as mere information. Additionally, the responsibility for any use remains that of the user himself.

Popular Tags

Bhajans and devotional songs collection Durga Mata Bhajans and Songs | Worship of Mother Shakti Krishna Bhajans and Songs | Radha-Krishna Devotional Music Collection Hanuman Bhajans and Songs | Bajrangbali Collection Ram Bhajans and Songs | Collection of praises of Lord Shri Ram