डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

माँ सिद्धिदात्री आरती - शारदीय शक्ति और सिद्धि की देवी की पूजा

maa-siddhidatr
वीडियो चलाएं
जय सिद्धिदात्री , ओम जय सिद्धिदात्री । सर्व सुखो की जननी , रिद्धि सिद्धिदात्री ।। ओम जय सिद्धिदात्री ।। अनिमा गरिमा लघिमा , सिद्धि तिहारी हाथ । तू अविचल महामाई , त्रिलोकी की नाथ ।। ओम जय सिद्धिदात्री ।। शुम्भ निशुम्भ विडारे , जग है प्रसिद्ध गाथा । शास्त्र भुजा यानि धरक , चक्र लियो हाथा ।। ओम जय सिद्धिदात्री ।। तेरी दया बिन रिद्धि , सिद्धि न हो पाती । सुख समृद्धि देती , तेरी दया पाती ।। ओम जय सिद्धिदात्री ।। दुःख दरिद्र विनाशिनी , दोष सभी हरना । दुर्गुणों को संघारके , पावन माँ करना ।। ओम जय सिद्धिदात्री ।। नवदुर्गो में मैया , नवम तेरा स्थान । नौवे नवरात्रे को , करे सब ध्यान ।। ओम जय सिद्धिदात्री ।। तुम ही जग की माता , तुम ही हो भरता । भक्तो की दुःख हरता , सुख संपत्ति करता ।। ओम जय सिद्धिदात्री ।। अगर कपूर की ज्योति , आरती तुम गाये । छोड़ के तेरा द्वार , और कहा जाये ।। ओम जय सिद्धिदात्री ।। सिद्धिदात्री माता , सब दुर्गुण हरना । अपना जान के मैया , हमपे कृपा करना ।। ओम जय सिद्धिदात्री ।। जय सिद्धिदात्री , ओम जय सिद्धिदात्री । सर्व सुखो की जननी , रिद्धि सिद्धिदात्री ।। ओम जय सिद्धिदात्री ।।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह