डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

तेरो लाल यशोदा छल गयो री

krishnachild
तेरो लाल यशोदा छल गयो री, मेरो माखन चुराकर बदल गयो री ॥ मैंने चोरी से इसे मटकी उठाते देखा, आप खाते हुए औरो को खिलाते देखा, नाचकर घूमकर कुछ नीचे गिराते देखा, माल चोरी का इसे खूब लुटाते देखा, माल चोरी का इसे खूब लुटाते देखा, मेरे मुँह पर भी माखन मल गयो री, तेरो लाल यशोदा छल गयो री ॥ हाथ आता ही नहीं दूर दूर रहता है, चोर है चोर ये चोरी में चूर रहता है, चोरी कर के भी सदा बेकसूर रहता है, सर पे शैतानी का इसके फितूर रहता है, सर पे शैतानी का इसके फितूर रहता है, मेरे माखन की मटकी उड़ल गयो री, तेरो लाल यशोदा छल गयो री ॥ हसकर मांगता है और कभी रोता है, अपने हाथो से दही आप ही बिलोता है, ये दिन पे दिन भला क्यों इतना हटी होता है, न दो तो धुल में ही लौटता और सोता है, न दो तो धुल में ही लौटता और सोता है, मेरो आँचल पकड़कर मचल गयो री, तेरो लाल यशोदा छल गयो री ॥ इसे समझा दे यशोदा ये तेरा बेटा है, चोर ग्वालो का एक ये ही चोर नेता है, मार पड़ती है इन्हे और ये मजा लेता है, इसके बदले में जरा बंशी बजा देता है, इसके बदले में जरा बंशी बजा देता है, ‘जया’ ‘मोती’ कान्हा की शरण गयो री, तेरो लाल यशोदा छल गयो री ॥ तेरो लाल यशोदा छल गयो री, मेरो माखन चुराकर बदल गयो री ॥
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह