डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

राम महिमा | तीन बार भोजन भजन एक बार राम

lord-rama
तीन बार भोजन, भजन एक बार, राम तेरी माला जपी ना एक बार, तीन बार भोजन, भजन एक बार, राम तेरी माला जपी ना एक बार, पहली बार माला जपने बैठी, पहली बार माला जपने बैठी, आ गई पड़ोसन करण लगी बात, धर देइ माला, फेंकन लगी हाथ, तीन बार भोजन, भजन एक बार, राम तेरी माला जपी ना एक बार, दूजी बार माला जपने बैठी, दूजी बार माला जपने बैठी, आ गई बहुअड पटक दियो लाल, धर देओ माला, खिलाओ मेरो लाल, तीन बार भोजन, भजन एक बार, राम तेरी माला जपी ना एक बार, तीजी बार माला जपने बैठी, तीजी बार माला जपने बैठी, आ गई बेटी जमाई लेके साथ, धर देई माला बिछाने लगी खाट, तीन बार भोजन, भजन एक बार, राम तेरी माला जपी ना एक बार, चौथी बार माला जपने बैठी, चौथी बार माला जपने बैठी, आ गए सैयां परोसन लगी थाल, धार देई माला करण लगी बात, तीन बार भोजन, भजन एक बार, राम तेरी माला जपी ना एक बार, पांचवी बार माला जपने बैठी, पांचवी बार माला जपने बैठी, आ गए दूत पकड़ लियो हाथ, धर दयो माला, चलो मेरे साथ, तीन बार भोजन, भजन एक बार, राम तेरी माला जपी ना एक बार
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह