डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

शिव के प्यारे गणेश काटो विघन कलेश

शिव के प्यारे गणेश, काटो विघन कलेश | मेरे अंगना पधारो मैं तर जाऊंगा || इक दया की नजर आप करदो इधर | मेरी बिगड़ी सुधारो मैं तर जाऊंगा || रिद्धि सिद्धि के दाता कहें आपको | ज्ञान बुद्धि ज्ञाता कहें आपको || कर के मूषक सवारी चले आइये | मेरा जीवन सँवारो, मैं तर जाऊंगा || लड्डू मोदक का भोग चढ़ायें तुम्हें | सारे देवों से पहले मनायें तुम्हें || नाम सुमरन करें शीश चरनन धरें | पार भव से उतारो मैं तर जाऊंगा || शिव के प्यारे गणेश, काटो विघन कलेश | मेरे अंगना पधारो मैं तर जाऊंगा || इक दया की नजर आप करदो इधर | मेरी बिगड़ी सुधारो मैं तर जाऊंगा ||
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

भजन और भक्ति गीत संग्रह दीवाली 2025: लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, पूजा संग्रह शनि देव भजन, आरती, चालीसा और व्रत कथा संग्रह