डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

खाटू श्याम: सरकार हज़ारों दुनिया में पर खाटू सी सरकार नहीं

khatushyam
वीडियो चलाएं
श्री श्याम जय श्याम, श्री श्याम जय श्याम जय जय श्याम............. सरकार हज़ारों दुनिया में पर खाटू सी सरकार नहीं जहाँ वक़्त से पहले मिलता हो ऐसा केवल दरबार यही श्री श्याम जय श्याम, श्री श्याम जय श्याम जय जय श्याम............. जिसने है जितना जतन किया उसने उतना सुख पाया है इतिहास गवाह है बाबा ने उनके जीवन को सजाया है यहाँ संयम रखने वालों की जाती मेहनत बेकार नहीं जहाँ वक़्त से पहले मिलता हो ऐसा केवल दरबार यही श्री श्याम जय श्याम, श्री श्याम जय श्याम जय जय श्याम............. रिश्ते नाते भाई बंधू जब कोई काम नहीं आएंगे उस वक़्त मदद करने तेरी प्रभु दौड़ श्याम ही आएंगे जो हार गया है इस दर पे उनकी होती कहीं हार नहीं जहाँ वक़्त से पहले मिलता हो ऐसा केवल दरबार यही श्री श्याम जय श्याम, श्री श्याम जय श्याम जय जय श्याम............. भूखे ने निवाला पाया है और बाँझ ने लाला पाया है माधव पाया उसने वैसा जो जैसी नियत लाया है बस अहम् दिखाने वालों को करते बाबा स्वीकार नहीं जहाँ वक़्त से पहले मिलता हो ऐसा केवल दरबार यही सरकार हज़ारों दुनिया में पर खाटू सी सरकार नहीं जहाँ वक़्त से पहले मिलता हो ऐसा केवल दरबार यही श्री श्याम जय श्याम, श्री श्याम जय श्याम जय जय श्याम.............
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

भजन और भक्ति गीत संग्रह दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह