डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

प्रभु हम भी शरणागत हैं स्वीकार करो तो जाने लिरिक्स

प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जाने, अब हमे पतित से पावन , सरकार करो तो जाने। प्रेमी जन तुमको पाते, तुम भक्ति भाव वश आते, हम कुटिल हृदय से कलुषित, उपकार करो तो जाने, प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जानें। ज्ञानी तुम में तन्मय है, ध्यानी भी तुम में लय है, हम अज्ञानी चंचल चित्त, निस्तार करो तो जाने, प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जानें। क्या मुख ले विनय सुनाए, हम कैसे तुम्हे मनाएं, अगणित अपराध किये हैं, उद्धार करो तो जानें, प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जानें। जीवन नैयाँ जर्जर है, पल पल विनाश का भय हैं, ऐसे ही एक पतित को, भव पार करो तो जानें, प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जानें। प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जाने, अब हमे पतित से पावन , सरकार करो तो जाने।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह