डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

पत्थर की राधा प्यारी

radha-rani
पत्थर की राधा प्यारी, पत्थर के कृष्ण मुरारी, पत्थर से पत्थर घिस कर, पैदा होती चिंगारी, पत्थर की नारी अहिल्या, पग से श्री राम ने तारी, पत्थर के मठ में बैठी, माँ मेरी शेरा वाली, ​पत्थर की राधा प्यारी, पत्थऱ के कृष्ण मुरारी। चौदह बरस वनवास को भेजा, राम लखन सीता को पत्थर, रख सीने पे दशरथ ने, पुत्र जुदाई का एक पत्थर, सहा देवकी मां ने कैसी, लीला रचायी कुदरत ने, पत्थर धन्ने के मिला, जिसमे ठाकुर बसा, पत्थर के जगह जगह पर, भोले भंडारी, ​पत्थर की राधा प्यारी, पत्थऱ के कृष्ण मुरारी। लै हनुमान गये जो पत्थर, राम लिखा पत्थर पर पत्थर, पानी बीच बहाये, बह गये पत्थर पानी पे, देखा जब सेना ने मेरे, राम बहूत हरषाये, सेतु बांध बना, पत्थर पानी तरा, जिसकी है पूजा करती, दुनिया यह सारी, ​पत्थर की राधा प्यारी, पत्थऱ के कृष्ण मुरारी। हनुमान जो लाये पत्थर, संजीवनी लै आये सारे, वीर पुरुष हरषाये, वही पत्थर बृज भूमि में, गोवर्धन कहलाये जो हैं, उँगली बीच उठाएँ, पत्थर धन्ने के मिला, जिसमे ठाकुर बसा, पत्थर के जगह जगह पर, भोले भण्डारी, ​पत्थर की राधा प्यारी, पत्थऱ के कृष्ण मुरारी। ​पत्थर की राधा प्यारी, पत्थर के कृष्ण मुरारी, पत्थर से पत्थर घिस कर, पैदा होती चिंगारी, पत्थर की नारी अहिल्या, पग से श्री राम ने तारी, पत्थर के मठ में बैठी, माँ मेरी शेरा वाली, ​पत्थर की राधा प्यारी, पत्थऱ के कृष्ण मुरारी।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

भजन और भक्ति गीत संग्रह दीवाली 2025: लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, पूजा संग्रह शनि देव भजन, आरती, चालीसा और व्रत कथा संग्रह