डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

कृष्ण भजन - अपने ही रंग में रंग दे सांवरिया

मुझे अपने ही रंग में रंगले मेरे यार सांवरे मेरे यार सांवरे दिलदार सांवरे ऐसा रंग तू रंग दे सांवरिया उतरे ना जनम जनम तक नाम तू अपना लिख दे कन्हैया मेरे सारे बदन पर मुझे अपना बना के देखो इक बार सांवरे मेरे यार सांवरे.. श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया, बिना रंगाये मैं घर नहीं जाउंगी बीत जाए चाहे सारी उमरिया लाल ना रंगाऊं मैं तो हरी ना रंगाऊ, अपने ही रंग में रंग दे सांवरिया ऐसी रंग दे जो रंग ना छूटे धोबिया धोये चाहे सारी उमरिया जो नाही रंगों तो मोल ही मंगाएदो ब्रज में खुली है प्रेम बजरिया या चुनरी को ओड मैं तो यमुना पे जाउंगी श्याम की मोपे पड़ेगी नजरिया मेरे जीवन की नैया लगा जा उस पास सांवरे भव सागर में ऐ मनमोहन माझी बन कर आना, ना भटकूँ इधर उधर हे प्यारे मुरली मधुर बजाना मेरी जीवन लेजा उस पार सांवरे रैन चडी रसूल की, रंग मौला के हाथ तूने जिसकी चुनरी रंगदीनी रे धन धन उसके भाग जो तू मांगे रंग की रंगाई तो मेरा जोबन गिरवी रख ले पर अपनी पगड़िया मोरी चुनरिया एक ही रंग में रंग ले तेरे रंग तेरी आशकी जर्रोर रंग लाएगी मुझे मार डालेगी या जीना सिखाएगी दुनिया के रंग मिटा देगी मुझमे से, रंग तेरे प्यार का यह मुझ पे चढाएगी मुझे अपना बना के देखो एक बार सांवरे मुझे अपने ही रंग में रंगले मेरे यार सांवरे प्रीत लगाना प्रीतम ऐसी निभ जाए मरते दम तक इस के सिवा ना तुझ से चाह ना कुछ माँगा अबतक मेरे काहना तुझ बिन जीना बेकार सांवरे मेरे यार सांवरे, दिलदार सांवरे
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह