डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

मोरे अंगना गजानन आये री

मोरे अंगना गजानन आये री आये री आये मोरे भाग्य जगाये मोरे अंगना गजानन आये री विघ्नहरण मंगल सुखकारी कर आये मूसा सवारी द्वार हमारे बड़े प्रेम से सुंड हिलाते ही आये री मोरे अंगना गजानन आये री दीप जले है द्वारन द्वारे शुभ हरियाली वंदन वारे चन्दन चौक पिढ़ैया बैठे लडूअन गटागट खाए री मोरे अंगना गजानन आये री जिस घर में गणराज पधारे उसके हो गये वारे न्यारे आज मोरे घर आके प्रभुजी सोरे भाग्य जगाये री मोरे अंगना गजानन आये री दस दिन रहकर जब जाओगे स्वामी याद बहुत आओगे ये भक्त गजानन तेरी महिमा हरदम गाये री मोरे अंगना गजानन आये री मोरे अंगना गजानन आये री आये री आये मोरे भाग्य जगाये मोरे अंगना गजानन आये री
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह