डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

मेरो बांके बिहारी अनमोल रसिया

krishna-radha
वीडियो चलाएं
बांके बिहारी की बांकी अदा पे मै बार बार बलि जाऊ जनम जनम वृन्दावन राजा तेरे चरणन की रज पाऊ मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया, मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया ओ रंग रसिया ओ रंग रसिया ओ मेरे मन बसिया जय जय श्री राधे प्यारी प्यारी सलोनी तेरी सुरतिया, मेरे मन में बसी है तेरी मूरतिया, तू है मेरा, मैं हूँ तेरी, ओ मेरे सांवरिया, मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया, मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया। कैसी जादू भरी है तेरी बांसुरिया, मैंने जब से सुनी मैं हो गई बाँवरिया, मेरे मन में, मेरे तन में, बसे नट नागरियां, मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया, मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया। मोटी मोटी यह तेरी कजरारी अखियां, मीठी मीठी मधुर मंद मंद हसिया, मुकुट तिरछा नैन तिरछे, चरण में पैजनिया, मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया, मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया। मैं हूँ पागल तुम्हारी तुम हो मेरे पिया, तेरे दर्शन को तरसे है मेरा जिया, चित्र विचित्र ने जीवन, तुम्हारे नाम कर दिया, मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया, मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया। मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया, मेरो कुंज बिहारी अनमोल रसिया, हो रस बसिया हो रंग रसिया, ओ मेरे मन बसिया, मेरो बाँके बिहारी अनमोल रसिया, मेरो कुञ्ज बिहारी अनमोल रसिया।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह