डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

मैं बालक तू माता शेरां वालिए

durga
मैं बालक तू माता शेरां वालिए, है अटूट यह नाता शेरां वालिए । शेरां वालिए माँ, पहाड़ा वालिए माँ, मेहरा वालिये माँ, ज्योतां वालिये माँ ॥ मैं बालक तू माता शेरां वालिए…॥ तेरी ममता मिली है मुझको, तेरा प्यार मिला है, तेरे आँचल की छाया में मन का फूल खिला है तुने बुद्धि, तुने साहस, तुने ज्ञान दिया मस्तक ऊँचा करके जीने के वरदान दिया माँ तू है भाग्य विधाता, मैं बालक तू माता शेरां वालिए ॥ मैं बालक तू माता शेरां वालिए…॥ जब से दो नैनो में तेरी पावन ज्योत समायी, मंदिर मंदिर तेरी मूरत देने लगी दिखाई । ऊँचे पर्वत पर मैंने भी डाल दिया है डेरा, निशदिन करे जो तेरी सेवा मैं वो दास हूँ तेरा । रहूँ तेरे गुण गाता, मैं बालक तू माता शेरां वालिए ॥ मैं बालक तू माता शेरां वालिए, है अटूट यह नाता शेरां वालिए । शेरां वालिए माँ, पहाड़ा वालिए माँ, मेहरा वालिये माँ, ज्योतां वालिये माँ ॥
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

भजन और भक्ति गीत संग्रह दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह