डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके

radha-rani
मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके।। इक जमाना था बुलाने से चला आता था, मुझको कण कण में तेरा चेहरा नजर आता था, टूट गई मैं तेरे चेहरे का दर्पण बनके, मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके, हर घड़ी याद तेरी आये सोतन बनके, मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके।। शीशे जैसा मेरा दिल था जो तूने तोड़ दिया, मुझको लगता है किसी और से दिल जोड़ लिया, अब तो हर रात मुझे ढसती है नागिन बनके, मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके, हर घड़ी याद तेरी आये सोतन बनके, मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके।। दर्द अब दिल का बढ़ाने से भला क्या होगा, श्याम जो रूठा साथ छूटा अब कहाँ होगा, श्याम ब्रिज वास करूँ फिरती हूँ बावरी बनके, मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके, हर घड़ी याद तेरी आये सौतन बनके, मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके।। हर घड़ी याद तेरी आये सौतन बनके, मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके।।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

भजन और भक्ति गीत संग्रह दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह