डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

महाकाल आरती - भगवान शिव की दिव्य आरती

shivji
काल की विकराल की, त्रिलोकेश्वर त्रिकाल की, भोले शिव कृपाल की, करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की, बाबा महाकाल की, ओ मेरे महाकाल की, करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की। पीत पुष्प बाघम्बर धारी, नंदी तेरी सवारी, पीत पुष्प बाघम्बर धारी, नंदी तेरी सवारी, त्रिपुंडधारी हे त्रिपुरारी, भोले भव भयहारी, शम्भू दिन दयाल की, तीन लोक दिगपाल की, कैलाशी शशिभाल की, करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की। दामरू बाजे दाम दाम दाम, नाचे शंकर भोला, दामारू बाजे दाम दाम दाम, नाचे शंकर भोला, बम भोले शिव बमबम बमबम, चढ़ा भांग का गोला, जय जय हृदय विशाल की, आशुतोष प्रतिपाल की, नैना धक धक ज्वाल की, करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की। आरत हारी पालनहारी, तू है मंगलकारी, आरत हारी पालनहारी, तू है मंगलकारी, मंगल आरती करे नर नारी, पाएँ पदरथ चारी, कालरूप महाकाल की, कृपासिंधु महाकाल की, उज्जैनी महाकाल की, करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की। काल की विकाराल की, त्रिलोकेश्वर त्रिकाल की, भोले शिव कृपाल की, करो रे मंगल आरती, मृत्युंजय महाकाल की, करो रे मंगल आरती, मृत्युंजय महाकाल की,बाबा महाकाल की, ओ मेरे महाकाल की, करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की। इति श्री महाकाल की आरती
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

भजन और भक्ति गीत संग्रह दीवाली 2025: लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, पूजा संग्रह शनि देव भजन, आरती, चालीसा और व्रत कथा संग्रह