डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

माँ चंद्रघंटा आरती

maa_chandraghanta
ॐ जय चंद्रघंटा माँ मैया जय चंद्रघंटा माँ सर्वजगत की स्वामिनी सर्वजगत की स्वामिनी कृपा सदा करना ॐ जय चंद्रघंटा माँ अर्ध-चंद्रमा माथे पर रूप अति सुन्दर मैया रूप अति सुन्दर गृह गृह तुम्हारी पूजा गृह गृह तुम्हारी पूजा पूजत नारी नर ॐ जय चंद्रघंटा माँ तृतीय नव रातों में माँ का ध्यान करो मैया माँ का ध्यान करो माँ से ममता पाओ माँ से ममता पाओ जय जयकारा करो ॐ जय चंद्रघंटा माँ दस भुज धारिणी मैया असुरों का नाश करे मैया असुरों का नाश करे मोक्ष भक्त को दे माँ मोक्ष भक्त को दे माँ विपदा नित माँ हरे ॐ जय चंद्रघंटा माँ खड्ग खप्पर धारिणी जगजननी है माँ जगजननी है माँ दिव्य करे साधक को दिव्य करे साधक को देती माँ करुणा ॐ जय चंद्रघंटा माँ कल्याणकारिणी मैया दुखों का नाश करे मैया दुखों का नाश करे मंगल मंगल नित हो मंगल मंगल नित हो माँ की जो पूजा करे ॐ जय चंद्रघंटा माँ अनुपम रूप माँ धर्म सदा ही बढे मैया धर्म सदा ही बढे काज सफल करो माता काज सफल करो माता द्वारे तेरे खड़े ॐ जय चंद्रघंटा माँ श्रद्धा पुष्प माता को नित अर्पण करो मैया नित अर्पण करो माँ के ध्यान में रमकर माँ के ध्यान में रमकर जीवन सफल करो ॐ जय चंद्रघंटा माँ चंद्रघंटा माता की आरती नित गाओ आरती नित गाओ कामना पूरी होगी कामना पूरी होगी माँ की शरण आओ ॐ जय चंद्रघंटा माँ ॐ जय चंद्रघंटा माँ मैया जय चंद्रघंटा माँ सर्वजगत की स्वामिनी सर्वजगत की स्वामिनी कृपा सदा करना ॐ जय चंद्रघंटा माँ ॐ जय चंद्रघंटा माँ मैया जय चंद्रघंटा माँ सर्वजगत की स्वामिनी सर्वजगत की स्वामिनी कृपा सदा करना ॐ जय चंद्रघंटा माँ
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह