डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

लोरी सुनाए गौरा मैया भजन

लोरी सुनाए गौरा मैया, झूला झूले गजानंद, रिमझिम रिमझिम बरसे बदरिया, रिमझिम रिमझिम बरसे बदरिया, झूला झूले गजानंद, लोरी सुनाए गोरा मैया, झूला झूले गजानंद।। शिव शंकर का डमरू बाजे, नारद नाचे नंदी नाचे, ठंडी ठंडी चले पुरवैया, ठंडी ठंडी चले पुरवैया, झूला झूले गजानंद, लोरी सुनाए गोरा मैया, झूला झूले गजानंद कोई पीताम्बर पहनाए, आँखों में कोई कजरा लगाए, लागे ना देवा तुमको नजरिया, लागे ना देवा तुमको नजरिया, झूला झूले गजानंद, लोरी सुनाए गोरा मैया, झूला झूले गजानंद मंगल गीत यहाँ देवियां गाए, सुर नर मुनि सब पर्व मनाए, खुश है निरंजन सारी दुनिया, खुश है निरंजन सारी दुनिया, झूला झूले गजानंद, लोरी सुनाए गोरा मैया, झूला झूले गजानंद।। लोरी सुनाए गौरा मैया, झूला झूले गजानंद, रिमझिम रिमझिम बरसे बदरिया, रिमझिम रिमझिम बरसे बदरिया, झूला झूले गजानंद, लोरी सुनाए गोरा मैया, झूला झूले गजानंद।।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह