डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

भगवान कृष्ण बाल रूप | लड्डू गोपाल की आरती

nand_lala
श्री यशोदा का परम दुलारा । बाबा की अखियन का तारा ।। गोपिन के प्राणन का प्यारा । इन पर प्राण निछावर कीजे ।। आरती बालकृष्ण की कीजे । बलदाऊ का छोटा भैया। कान्हा कहि कहि बोलत मैया ।। परम मुदित मन लेत वलैया । यह छबि नैनन में भरि लीजे ।। आरती बालकृष्ण की कीजे । श्री राधावर सुघर कन्हैया। ब्रज जन का नवनीत खवैया।। देखत ही मन नयन चुरैया । अपना सरबस इनको दीजे।। आरती बालकृष्ण की कीजे। तोतरि बोलनि मधुर सुहावे । सखन मधुर खेलत सुख पावे ।। सोई सुकृति जो इनको ध्यावे। अब इनको अपनो करि लीजे।।
आरती बालकृष्ण की कीजे ।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

भजन और भक्ति गीत संग्रह दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह