ॐ जय कैला रानी, मैया जय कैला रानी ।
ज्योति अखंड दिये माँ तुम सब जगजानी ॥
तुम हो शक्ति भवानी मन वांछित फल दाता ॥
मैया मन वांछित फल दाता ॥
अद्भुत रूप अलौकिक सदानन्द माता ॥
ॐ जय कैला रानी ।
गिरि त्रिकूट पर आप बिराजी चामुंडा संगा ॥
मैया चामुंडा संगा ॥
भक्तन पाप नसावौं बन पावन गंगा ॥
ॐ जय कैला रानी ।
भक्त बहोरा द्वारे रहताकरता अगवानी ॥
मैया करता अगवानी ॥
लाल ध्वजा नभ चूमतराजेश्वर रानी ॥
ॐ जय कैला रानी।नौबत बजे भवन में शंक नाद भारी ॥
मैया शंक नाद भारी ॥
जोगन गावत नाचत दे दे कर तारी ॥
ॐ जय कैला रानी।
ध्वजा नारियल रोलीपान सुपारी साथा ॥
मैया पान सुपारी साथा ॥
लेकर पड़े प्रेम सेजो जन यहाँ आता ॥
ॐ जय कैला रानी ।
दर्श पार्श कर माँ के मुक्ती जान पाता ॥
मैया मुक्ती जान पाता ॥
भक्त सरन है तेरी रख अपने साथा ॥
ॐ जय कैला रानी ।
कैला जी की आरतीजो जन है गाता ॥
मैया जो जन है गाता ॥
भक्त कहे भव सागर पार उतर जाता ॥
ॐ जय कैला रानी,मैया जय कैला रानी ।
ज्योति अखंड दिये माँ तुम सब जगजानी ॥