डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

गणपति भजन : जय जय गणपति गौरी नंदन भजन

ganesh
वीडियो चलाएं
जय जय गणपति गौरी नंदन, हम आए शरण तिहारी प्रभु, तुम रिद्धि सिद्धि के हो दाता, हम भक्तन पर बलिहारी प्रभु, जय जय गणपति गौंरी नंदन, हम आए शरण तिहारी प्रभु।। ब्रम्हा विष्णु शिव ध्यान धरे, मिल देवता सब सम्मान करे, हम करते है वंदन तेरा, और आए शरण तिहारी प्रभु, जय जय गणपति गौंरी नंदन, हम आए शरण तिहारी प्रभु।। हम आस लगाए बैठे है, तेरा ध्यान लगाए बैठे है, भक्तन को सच की राह दिखा, और सबको पार लगाना प्रभु, जय जय गणपति गौंरी नंदन, हम आए शरण तिहारी प्रभु।। शिव शंकर ने वरदान दिया, तुम प्रथम ही पूजे जाओगे, मैंने भी प्रथम तुम्हे पूजा है, मुझे भव से पार लगाना प्रभु, जय जय गणपति गौंरी नंदन, हम आए शरण तिहारी प्रभु।। तीनों लोको में तुम जैसा, दूजा कोई देव ना दानी है, जो कोई लाये मुरादें प्रभु, पूरी सब तुम कर देना प्रभु, जय जय गणपति गौंरी नंदन, हम आए शरण तिहारी प्रभु।। जय जय गणपति गौरी नंदन, हम आए शरण तिहारी प्रभु, तुम रिद्धि सिद्धि के हो दाता, हम भक्तन पर बलिहारी प्रभु, जय जय गणपति गौंरी नंदन, हम आए शरण तिहारी प्रभु।।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह