डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

भोलेनाथ भजन - हिमालय नगरी देखो रे भैया लिरिक्स

हिमालय नगरी देखो रे भैया, शम्भू दुनिया में मशहूर है कैलाशो के राजा, शम्भू दुनिया में मशहूर है जब देखा कैलाश में शिव की, छवि सदा ही पाई है, स्वर्ग छोड़कर गंगा मैया, शिव की जटा में आई है, शिव जी के चंदा से बिखरता, शिव जी के चंदा से बिखरता, हिमालयों में नूर है, कैलाशो के राजा, शम्भू दुनिया में मशहूर है, कैलाशो के राजा, शम्भू दुनिया में मशहूर है यहाँ पर उड़ते बादलों में, शिव की झलक दिख जाती है, यहाँ पर कुदरत पारवती, मैया सा लाड़ लड़ाती है, माता पिता के ऐसे प्यार से, माता पिता के ऐसे प्यार से, अब तक क्यों दूर है, कैलाशो के राजा, शम्भू दुनिया में मशहूर है, कैलाशो के राजा, शम्भू दुनिया में मशहूर है तूने राज काज सब त्याग दिया, तूने तन में शिव को व्याप लिया, बनकर महारानी कैलाश की, तूने शिव के घर में वास किया, गौरा शिव की अमर कहानी, गौरा शिव की अमर कहानी, घर घर में मशहूर है, कैलाशो के राजा, शम्भू दुनिया में मशहूर है, कैलाशो के राजा, शम्भू दुनिया में मशहूर है हिमालय नगरी देखो रे भैया, देवो से भरपूर है कैलाशो के राजा शम्भू दुनिया में मशहूर है कैलाशो के राजा शम्भू दुनिया में मशहूर है, कैलाशो के राजा,
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह