गणपति बाप्पा हर लो भक्तो कि पीर
हर बरस आयेंगे हम सागर तीर
रिद्धि सिद्धि के दाता हो तुम ही विधाता
तुम ही गुरु सखा तुम पितु माता
तेरी बिदाई है प्रभु उड़े है अबीर
हर बरस आयेंगे हम सागर तीर
गणपति बाप्पा हर लो भक्तो कि पीर
हर बरस आयेंगे हम सागर तीर
तुम ही सहारा देवा तुम ही हो आशा
पूजा ही ना जाने हम हर लो निराशा
होठो पे प्यास है देवा आँखों में नीर
हर बरस आयेंगे हम सागर तीर
गणपति बाप्पा हर लो भक्तो कि पीर
हर बरस आयेंगे हम सागर तीर
गणपति बाप्पा मोरया
अगले बरस तु जल्दी आ
गणपति बाप्पा मोरया
अगले बरस तु जल्दी आ
गणपति बाप्पा मोरया
अगले बरस तु जल्दी आ