डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

भस्म तेरे तन की बन जाऊं भोलेनाथ लिरिक्स

भस्म तेरे तन की बन जाऊं भोलेनाथ भक्ति में तेरी रम जाऊं भोलेनाथ शाम सुबह गुण तेरा गाऊं भोलेनाथ भक्ति में तेरी रम जाऊं भोलेनाथ ॥ जब जब तू भंगिया को, हाथ से लगाए, प्याले के रूप में तू, मुझको ही पाए, जैसा तू ढाले, ढल जाऊं भोलेनाथ, भक्ति में तेरी, रम जाऊं भोलेनाथ ॥ खोया रहूं भोले, सेवा में तेरी, अंतिम यही है, अभिलाषा शिव मेरी, धूल तेरे पग की, बन जाऊं भोलेनाथ, भक्ति में तेरी, रम जाऊं भोलेनाथ ॥ कर दूँ ये जीवन, मैं तुझको समर्पण, तेरा दिया कर दूँ, तुझको ही अर्पण, नाम तेरा हर पल, मैं गाऊं भोलेनाथ, भक्ति में तेरी, रम जाऊं भोलेनाथ ॥ भस्म तेरे तन की, बन जाऊं भोलेनाथ, भक्ति में तेरी, रम जाऊं भोलेनाथ, शाम सुबह गुण तेरा, गाऊं भोलेनाथ, भक्ति में तेरी, रम जाऊं भोलेनाथ ॥
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह