डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

श्री कृष्ण भजन - भरोसे हम तो बाबा के जो होगा देखा जाएगा लिरिक्स

भरोसे हम तो बाबा के, जो होगा देखा जाएगा, भरोसे हम तो बाबा के, जो होगा देखा जायेगा। वो हारे का सहारा, सलोना प्यारा प्यारा, गरीबों का गुजारा, चलाने वाला वो, संभालेगा वो ही आके, जो होगा देखा जाएगा, भरोसे हम तो बाबा के, जो होगा देखा जायेगा। वो बांहो में झुलाए, या चरणी लगाए, हंसाए या रुलाए, के चाहे जो भी हो, वो जाने जिस तरह राखे, जो होगा देखा जाएगा, भरोसे हम तो बाबा के, जो होगा देखा जायेगा। हमारा यहां क्या है, उसी का तो दिया है, दयालु दरिया है, उसी का दिल तो, पड़े है हम शरण याके, जो होगा देखा जाएगा, भरोसे हम तो बाबा के, जो होगा देखा जायेगा। मिलेंगे बिछड़े भी, कटेंगे झगड़े भी, बसेंगे उजड़े भी, बसाएगा भी वो, फिक़र लहरी करे काहे, जो होगा देखा जाएगा, भरोसे हम तो बाबा के, जो होगा देखा जायेगा।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह