डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

हे महावीर करो कल्याण | श्री हनुमान जी का भक्ति गीत

hanuman
मंगल मूर्ति राम दुलारे,आन पड़ा अब तेरे द्वारे, हे बजरंगबली हनुमान,हे महावीर करो कल्याण, हे महावीर करो कल्याण ।तीनो लोक तेरा उजियारा, दुखियों का तूने काज संवारा, तीनो लोक तेरा उजियारा, दुखियों का तूने काज संवारा, हे जगवंदन केसरी नंदन, हे जगवंदन केसरी नंदन,कष्ट हरो हे कृपा निधान, कष्ट हरो हे कृपा निधान ।मंगल मूर्ति राम दुलारे, आन पड़ा अब तेरे द्वारे,हे बजरंगबली हनुमान, हे महावीर करो कल्याण,हे महावीर करो कल्याण । तेरे द्वारे जो भी आया, खाली नहीं कोई लौटाया, तेरे द्वारे जो भी आया, खाली नहीं कोई लौटाया, दुर्गम काज बनावन हारे, दुर्गम काज बनावन हारे, मंगलमय दीजो वरदान, मंगलमय दीजो वरदान । मंगल मूर्ति राम दुलारे, आन पड़ा अब तेरे द्वारे, हे बजरंगबली हनुमान,हे महावीर करो कल्याण, हे महावीर करो कल्याण । तेरा सुमिरन हनुमत वीरा, नासे रोग हरे सब पीरा, तेरा सुमिरन हनुमत वीरा, नासे रोग हरे सब पीरा, राम लखन सीता मन बसिया,राम लखन सीता मन बसिया, शरण पड़े का कीजै ध्यान, शरण पड़े का कीजै ध्यान । मंगल मूर्ति राम दुलारे, आन पड़ा अब तेरे द्वारे, हे बजरंगबली हनुमान, हे महावीर करो कल्याण, हे महावीर करो कल्याण । करो कल्याण, करो कल्याण..
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

भजन और भक्ति गीत संग्रह दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह