डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

बस इतनी कृपा करना मेरा वक्त सुधर जाये लिरिक्स

कृपा की ना होती जो आदत तुम्हारी तो सुनी ही रहती अदालत तुम्हारी गरीबों के दिल में जगह तुम ना पाते तो किस दिल में होती इबादत तुम्हारी बस इतनी कृपा करना मेरा वक्त सुधर जाये उज्जैन में पहुंचु तो महाकाल नजर आए करता तुम ही हो बाबा भरता तो नहीं हो बाबा भिकारी हूं चौखट का और तुम हो मेरे दाता मेरी दुआओं में इतना तो असर आए मैं दुख में जो रहूं तो बाबा को खबर जाए उज्जैन में पहुंचु तो महाकाल नजर आए दर्शन को तेरे बाबा लम्बी लगी कतारें हर एक नजर बाबा राह तेरी निहारे देखु जिधर जिधर भी सब तेरे ही गुण गाए ऐसे कर्म करूं मैं बाबा को पसंद आए उज्जैन में पहुंचु तो महाकाल नजर आए हर लेते सबकी चिंता मेरे चिंतामन गणेशा हरसिद्धि मां पूरी करें भक्तों के मन की मनशा काल भैरव बाबा की कृपा बड़ी बरसाए मिल जाए प्यार सब का चमत्कार यह हो जाए बस इतनी कृपा करना मेरा वक्त सुधर जाये
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह