डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी देवी भजन लिरिक्स

अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी शारदा भवानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी ऊँची पहाड़िया पे मंदिर बनो है मंदिर में मैया के आसन लगो है आसन पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी रोगी को काया दे निर्धन को माया बांझन पे किरपा ललन घर आया मोरी मैया शारद मैया बड़ी वरदानी अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी मैहर में ढुंढी डोंगरगढ़ में ढुंढी कलकत्ता कटरा जालंधर में ढुंढी विजराघव गढ़ देखनी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी मैया को भार संभाले रे पंडा हाथो में जिनके भवानी के झंडा झेंडा पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी महिमा तुम्हारी भगत जोभी गाये हम भी तो मैया के चरणन में आये करदो मधुर मोरी वाणी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह