डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

माता रानी के भजन: नारी का भाग मईया तूने कैसा बनाया है

ambe_mata
वीडियो चलाएं
नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है सीता जैसी नारी को रावण ने सताया है उनके पति ने उनको बन बन में घुमाया है नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है मीरा जैसी नारी को राणा ने सताया है उनके पति उनको प्याला विष का पिलाया है नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है अहिल्या जैसी नारी को इंद्र ने सताया है उनके पति ने उनको पत्थर का बनाया है नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है द्रोपदी जैसी नारी को कौरवो ने सताया है उनके पति ने उनको देखो जुये में हराया है नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है कलयुग में नारी को दहेज़ ने सताया है उनके पति ने उनको देखो जिन्दा जलाया है नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है नारी का भाग मैया तूने कैसा बनाया है
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह