Default
Warm
Nature

हनुमान जी भजन - सात समंदर लांघ के हनुमत लंकानगरी आ गए

sri_hanuman_ji
सात समंदर लांघ के हनुमत लंकानगरी आ गए हनुमत लंकानगरी आ गए ऐसा किया कमाल देखकर लंकावासी डर गए सात समंदर लांघ के हनुमत लंकानगरी आ गए लँकापुर पहुंचे हनुमत जी, किया प्रभु का ध्यान मात सिया को खोजे पवनसुत लंका में अनजान असुरों संग बैठी असुरों संग बैठी मेरी माँ ये देख क्रोध में आ गए सात समंदर लांघ के हनुमत लंकानगरी आ गए राम निशानी लिए पवनसुत पहुंचे माँ के पास देख निशानी जनकनन्दिनी व्याकुल भई उदास हनुमत मेरे प्राण हनुमत मेरे प्राणनाथ को छोड़ कहाँ तुम आ गए सात समंदर लांघ के हनुमत लंकानगरी आ गए भूख लगी ले आज्ञा पवनसुत चले बगिया की और तोड़ तोड़ फल खाने लगे और फेंके चारों और देख तबा$$ही देख तबाही बगिया की रावण के सैनिक आ गए सात समंदर लांघ के हनुमत लंकानगरी आ गए बनाके बंदी रावण सन्मुख खूब किया अपमान सहन हुआ नही रावण से लगवा दी पूंछ में आग क्रोधित बजरंगी क्रोधित बजरंगी लंका में आग लगाके आ गए सात समंदर लांघ के हनुमत लंकानगरी आ गए सात समंदर लांघ के हनुमत लंकानगरी आ गए हनुमत लंकानगरी आ गए ऐसा किया कमाल देखकर लंकावासी डर गए सात समंदर लांघ के हनुमत लंकानगरी आ गए
Disclaimer: The accuracy or reliability of any information/content/calculations contained in this article is not guaranteed. This information has been collected from various mediums/astrologers/almanac/sermons/beliefs/religious scriptures and presented to you. Our aim is only to provide information, its users should consider it as mere information. Additionally, the responsibility for any use remains that of the user himself.

Popular Tags

Bhajans and devotional songs collection Durga Mata Bhajans and Songs | Worship of Mother Shakti Krishna Bhajans and Songs | Radha-Krishna Devotional Music Collection Hanuman Bhajans and Songs | Bajrangbali Collection Ram Bhajans and Songs | Collection of praises of Lord Shri Ram