Default
Warm
Nature

हे गजानन आपकी दरकार है

हे गजानन आपकी दरकार है, श्याम प्यारे का सजा दरबार है, श्याम प्यारे का सजा दरबार है, हे गजानन आपकी दरकार है।। शुभ घडी आई सुहानी आइये, सिद्धि साथ अपने लाइये, आपकी महिमा तो अपरम्पार है, श्याम प्यारे का सजा दरबार है, हे गजानन आपकी दरकार है।। सबसे पहले आपकी सेवा करे, चरणों में सर को झुका वंदन करे, पहनिए फूलों के लाए हार है, श्याम प्यारे का सजा दरबार है, हे गजानन आपकी दरकार है।। देवताओं का लगा जमघट यहाँ, ये बताए आप अब तक है कहाँ, हम सभी को आपका इंतजार है, श्याम प्यारे का सजा दरबार है, हे गजानन आपकी दरकार है।। श्याम भक्तो की विनय सुन लीजिये, सब की अर्जी है दर्शन दीजिये, आपसे उत्सव की जय जयकार है, श्याम प्यारे का सजा दरबार है, हे गजानन आपकी दरकार है।। हे गजानन आपकी दरकार है, श्याम प्यारे का सजा दरबार है, श्याम प्यारे का सजा दरबार है, हे गजानन आपकी दरकार है।।
Disclaimer: The accuracy or reliability of any information/content/calculations contained in this article is not guaranteed. This information has been collected from various mediums/astrologers/almanac/sermons/beliefs/religious scriptures and presented to you. Our aim is only to provide information, its users should consider it as mere information. Additionally, the responsibility for any use remains that of the user himself.

Popular Tags

Durga Mata Bhajans and Songs | Worship of Mother Shakti Bhajans and devotional songs collection Krishna Bhajans and Songs | Radha-Krishna Devotional Music Collection Hanuman Bhajans and Songs | Bajrangbali Collection Ram Bhajans and Songs | Collection of praises of Lord Shri Ram