Default
Warm
Nature

संकट मोचन बजरंगबली | असुर निकंदन भय भंजन कुछ आन करो

hanuman_poja
Play Video
असुर निकंदन भय भंजन कुछ आन करो, पवन तनय संकट मोचन कल्याण करो भीड़ पड़ी अब भारी हे बजरंगबली, भक्तो के दुःख दूर मेरे हनुमान करो ॥ गयारवे हो रूध्र तुम हो, ले के अवतारी, ज्ञानियो में आप ग्यानी योधा बलशाली बाल अवस्था में चंचल आप का था मन, सूर्य को तुम खा गए नटखट बड़ा बचपन मैं हूँ निर्बल बल बुद्धि का दान करो, पवन तनय संकट मोचन कल्याण करो ॥ श्री राम का तुम सा ना सेवक और है दूजा, आज घर घर में तुम्हारी हो रही पूजा दीन दुखिओं की कतारें द्वार पे लम्बी, आप की महिमा को सुन कर आया मैं भी अपने भक्तों का बजरंगी मान करो, पवन तनय संकट मोचन कल्याण करो ॥ हे बजरंगी अब दया की कीजिये दृष्टि, गा रही महिमा तुम्हारी यह सारी सृष्टि आपकी कृपा हो जिसपे, राम मिले उसको, बेदड़क आया 'लक्खा' अब और कहूँ किसको दया की दृष्टि तुम मुझपर बलवान करो, पवन तनय संकट मोचन कल्याण करो ॥ असुर निकंदन भय भंजन कुछ आन करो, पवन तनय संकट मोचन कल्याण करो भीड़ पड़ी अब भारी हे बजरंगबली, भक्तो के दुःख दूर मेरे हनुमान करो ॥
Disclaimer: The accuracy or reliability of any information/content/calculations contained in this article is not guaranteed. This information has been collected from various mediums/astrologers/almanac/sermons/beliefs/religious scriptures and presented to you. Our aim is only to provide information, its users should consider it as mere information. Additionally, the responsibility for any use remains that of the user himself.

Popular Tags

Durga Mata Bhajans and Songs | Worship of Mother Shakti Bhajans and devotional songs collection Krishna Bhajans and Songs | Radha-Krishna Devotional Music Collection Hanuman Bhajans and Songs | Bajrangbali Collection Ram Bhajans and Songs | Collection of praises of Lord Shri Ram