डिफ़ॉल्ट
गर्म
प्रकृति

कृष्ण भजन| छाये काली घटाए तो क्या

छायें काली घटाए तो क्या , तेरे आँचल के नीचे हूँ मैं आगे आगे वो चलती मेरे , अपनी श्यामा के पीछे हूँ मैं , उसने पकड़ा मेरा हाथ है , फिर डरने की क्या बात है, श्यामा प्यारी मेरे साथ हैं..... इनके रहते कोई कुछ कहे बोलो किस की ये औकात है उनकी करुना का वर्णन करूँ , मेरी वाणी में वो दम नहीं , जबसे तेरा सहारा मिला, फिर सताए कोई ग़म नहीं , करती ममता की बरसात है, मेरी लड़ो की क्या बात है , श्यामा प्यारी मेरे साथ हैं..... इनके रहते कोई कुछ कहे बोलो किस की ये औकात है क्यों तू भटके यहाँ से वहां , इनके चरणों में आ बैठ न , छोड़ दुनिया के नाते सभी, श्यामा प्यारी से नाता बना , ये कराती मुलाक़ात है , मेरी श्यामा की क्या बात है , श्यामा प्यारी मेरे साथ हैं..... इनके रहते कोई कुछ कहे बोलो किस की ये औकात है गर हो जाये करुना नज़र , बरसाना बुलाती हैं ये, दिल क्यों न दीवाना बने, हिरदये से लगाती है ये , प्यार करने में विख्यात है, मेरी लाडो की क्या बात है , श्यामा प्यारी मेरे साथ हैं..... इनके रहते कोई कुछ कहे बोलो किस की ये औकात है
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकप्रिय टैग

दुर्गा माता भजन और गीत | माँ शक्ति संग्रह भजन और भक्ति गीत संग्रह कृष्ण भजन और गीत | राधा-कृष्ण भक्ति संगीत संग्रह हनुमान भजन और गीत | बजरंगबली संग्रह राम भजन और गीत | प्रभु श्रीराम की स्तुति संग्रह